Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

UPSC नहीं हो पाया क्लियर तो युवती ने की आत्महत्या, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Meerut News: गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में बीएसएनल से सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी प्रियंका का शव बंद कमरे में लटका मिला। माता-पिता 12 अप्रैल को गांव गए हुए थे। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। प्रियंका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। महोबा निवासी कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से सेवानिवृत्त हैं। वे गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित ग्रेटर गंगा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी प्रियंका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी गांव चले गए। घर पर बेटी प्रियंका अकेली थी। शुक्रवार से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने कांता प्रसाद को जानकारी दी। रात 9 बजे सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आपको बता दें प्रियंका की बॉडी घर में कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। कमरे में खून भी पड़ा था। वहीं कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर 22 अप्रैल की डेट पड़ी है। माना जा रहा है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया और ये नोट लिखा था। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। चूंकि वो एग्जाम क्लियर नहीं कर सकी इसलिए तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। प्रियंका पहले भी 4 बार एग्जाम दे चुकी थी लेकिन सफल नहीं हुई।