Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

गोंडा मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक, जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक वार्ड में मरीजों और ऑक्सीजन पाइपलाइन के आसपास चूहों के होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वार्ड के अंदर कई चूहे नजर आ रहे हैं। भर्ती मरीजों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में पांच से अधिक चूहे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद ऑर्थोपेडिक वार्ड समेत सभी वार्डों में चूहों को भगाने के लिए दवा का छिड़काव कराया गया और पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों के परिजन वार्ड में खाना लेकर आते हैं, जिससे चूहे आकर्षित होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।