Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उत्तर प्रदेश: प्रेमी शादी से मुकरा, लड़की ने खुद को आग लगाई

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 30 साल की महिला ने पुलिस चौकी से महज 150 फीट की दूरी पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। प्रेमी से शादी नहीं हो पाने की वजह से महिला ने गुस्से में ये कदम उठाया था।

एसपी के. के. बिश्नोई ने कहा कि आग बुझाने की कोशिश में कांस्टेबल कपिल संधू और अभिमन्यु के हाथ भी झुलस गए। के.के. बिश्नोई ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला की आग बुझाने का कोशिश की, जिसके दौरान वो घायल हुए।

आग में झुलसी महिला की पहचान नाज़िया के रूप में हुई है, जिसका पिछले दो सालों से गुल अज़ीम नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। महिला ने उससे शादी करने की इच्छा को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी बिश्नोई ने बताया कि नाजिया ने संबल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे पिछले दो सालों से गुल अजीम के साथ प्रेम संबंध में थी और उससे शादी करना चाहती थी। जांच के दौरान पता चला कि गुल अजीम पंजाब में काम करता है।

महिला ने पुलिस से कई बार संपर्क किया और पूछा कि उसकी शादी क्यों नहीं हो रही है। इसके बाद उसने थाने आकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि अस्पताल में उसकी हालात अब ठीक है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एसएचओ अनुज कुमार तोमर ने बताया कि गुल अजीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (छलपूर्वक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।