Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ में चोरी का अनोखा मामला, किराएदार बनकर पति-पत्नी ने मकान मालिक को लगाई लाखों की चपत

मेरठ के कंकरखेड़ा से एक चोरी का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहां किरायेदारों ने ही मकान मालिक को लाखों की चपत लगा दी। किराएदार पति-पत्नी ने मकान मालिक से मेलजोल बढ़ाया और उसके बाद उसके घर में मौजूद एक लाख रुपए की नकदी और लाखों रुपए के सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। 

पुलिस ने मंगलवार को अनोखी चोरी का खुलासा कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पति-पत्नी से चोरी का सभी माल बरामद कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। 

आपको बता दें कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली के रहने वाले आस मोहम्मद के मकान में 21 फरवरी को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कर उसके घर में मौजूद एक लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आस मोहम्मद के मकान में किराए पर रहने वाले साजिद अंसारी और उसकी पत्नी शबाना निवासी गजरौला थाना क्षेत्र के जिला अमरोहा को गिरफ्तार करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के पास से चोरी गया सभी सामान बरामद कर लिया है।

वहीं इस पूरे मामले मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साजिद और उसकी पत्नी ने आस मोहम्मद का मकान किराए पर लिया था। आरोपियों ने मकान की रेकी की और मौका पाकर मकान से नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे और दोनों फरार हो गए थे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चोरी का सभी सामान बरामद कर लिया है पुलिस साजिद और उसकी पत्नी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।