Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

उमेश पाल हत्याकांड: यूपी पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी को भगोड़ा घोषित किया

UP News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को यूपी पुलिस ने सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार परवीन पर धूमनगंज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

थाना प्रभारी (धूमनगंज) राजेश मौर्य ने कहा कि प्रयागराज के चकिया स्थित जिस घर में वो रहती थी, उस घर की दीवारों पर एक नोटिस चिपकाकर शाइस्ता को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। ये घर अतीक अहमद के वकील खान शौलत हनीफ के बहनोई जफर अहमद के नाम पर रजिस्टर्ड है।

उसके घर पर नोटिस चिपकाने से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं, एसएचओ ने कहा कि अतीक अहमद के पैतृक घर को ध्वस्त करने के बाद शाइस्ता और उसका बेटा इसी घर में रहते थे। उमेश पाल की हत्या के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस घर को भी ध्वस्त कर दिया था और वहां की दीवारों पर नोटिस चिपका दिया था।

एसएचओ मौर्य या ने बताया कि भगोड़ा घोषित होने के बाद भी अगर परवीन ने सरेंडर नहीं किया तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 2005 में बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की 24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

28 मार्च को, एक एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में अहमद और दो अन्य को दोषी ठहराया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ये अहमद की पहली सजा थी, भले ही उसके खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

60 साल के पूर्व समाजवादी पार्टी सांसद को मामले की सुनवाई के लिए सड़क मार्ग से गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था।

15 अप्रैल को, जब पुलिसकर्मी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आए थे तो पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने अतीक और अशरफ को गोली मार दी थी जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।