गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते और स्थानीय एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हरियाणा के पलवल में उत्तर प्रदेश के 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि युवक के पास से दो हथगोले बरामद हुए हैं। युवक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के मिल्कीपुर कस्बे का निवासी है और उसका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित तौर पर संपर्क है।
उसे फरीदाबाद की एक अदालत में पेश किया गया और 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अधिकारी ने दावा किया कि युवक अपने गांव में ऑटो-रिक्शा चलाता है और कई "समूहों" से जुड़ा हुआ है। युवक रविवार को फैजाबाद से ट्रेन से फरीदाबाद आया था। एक हैंडलर ने उसे दो हथगोले दिए। उसे बम लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने पाली गांव के पास एक खाली पड़े घर में हथगोले छिपाए थे। अधिकारी ने कहा कि वो पुलिस को घर तक ले गया, जहां से हथगोले बरामद किए गए। फरीदाबाद के डबुआ पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
फरीदाबाद में ग्रेनेड के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार
You may also like
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 संदिग्ध गिरफ्तार.
पाकिस्तान तक फैले 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी के नेटवर्क का खुलासा, यूपी एटीएस ने कानपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार.
योगी सरकार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों का रेस्क्यू.
तमिलनाडु में बड़ा जेल ब्रेक! थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार, मामले में 9 कर्मचारी सस्पेंड, 12 कैदी अब भी फरार.