Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Holi 2024: चिता भस्म की होली में आपस में भिड़े दो गुट, जमकर बरसे लात- घूसे

Varanasi News: काशी के प्रसिद्ध रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन मणिकर्णिका घाट पर होने वाली चिता भस्म की होली में युवकों का दो गुट आपस मे भिड़ गया। एक तरफ लोग महाश्मशान पर चिताओं की भस्म की होली खेल गानों पर डांस कर रहे थे दो दूसरी तरफ कुछ युवक डांस करते करते एक दूसरे पर घूसों की बरसात कर रहे थे। 

दरअसल, दोपहर बाद चिता भस्म की होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर स्थानीय युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया। जब तक लोग कुछ समझाते दोनों तरफ से मारपीट और जमकर लात-घूसे चलने लगे। घाट किनारे लोगों ने बीच बचाव करवाया और पुलिस ने डीजे बंद करवाकर मामला शांत कराया।