Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Uttar Pradesh: कानपुर में घर के पास से मिला व्यापारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 42 वर्षीय व्यापारी की लाश उसके ही घर से मिली। यह घटना शुक्रवार रात फीलखाना पुलिस थाना इलाके में हुई। पीड़ित विजय कुमार चौरासिया हौजरी का व्यापार करते थे।

एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, "उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है और हम आगे की जांच कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अभी तक गोली लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई है और हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है।

पीड़ित के भाई अजय ने कहा, "मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी और उन्हें गोली मारी गई। मेरे भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था।"