Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हल्द्वानी में भी नैनीताल दुष्कर्म प्रकरण को लेकर आक्रोश

नैनीताल जिले में 12 साल की बच्ची से विशेष समुदाय के 65 साल के बुजुर्ग की दुष्कर्म की घटना से जहां नैनीताल सहित आस-पास के जिलों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है वहीं हल्द्वानी में भी आज पुलिस सतर्क रहीं। नैनीताल में पुलिस ने कल रात के हालातों को काबू करते हुए जिलें पर्यटन पर किसी भी प्रकार से असर ना पड़े इसके लिए शांति सौहार्द के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

बता दें कि नैनीताल में कल रात की घटना के बाद आज हल्द्वानी में रानीबाग तिराहे से लेकर नरीमन चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। नैनीताल में हिन्दू वादी संगठनों में भी आक्रोश दिखाई दिया। वही आज आरोपी को हल्द्वानी कोर्ट और मेडिकल के लिए ले जाते समय कोर्ट परिषद में वकीलों ने उसे पुलिस से छीन कर पीटा जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कशमकश के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया और नैनीताल एसएसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील।