Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मेरठ में स्क्रैप कारोबारी के घर चोरी का खुलासा, दोनों आारेपी अरेस्ट

मेरठ में 8 सितंबर को स्क्रैप कारोबारी के ऑफिस से 25 लाख रुपए की चोरी हुई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने रात को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया।

आपको बता दें शिवकुंज निवासी दिनेश अरोड़ा के बेगम बाग स्थित मेसर्स एमएस कृष्ण मेटल के ऑफिस का जंगला काटकर चोरों ने नगदी और अन्य सामान चुरा लिया था। दिनेश अरोड़ा की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए मामला दर्ज किया और चोरों की तलाश में जुट गई।

जहां एसओजी और लालकुर्ती पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने बुचरी ग्राउंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक लाख रुपए की नकदी और सोने का बिस्किट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिहान उर्फ नन्नू है, जो पीर वाली गली, फाजलपुर थाना कंकरखेड़ा का निवासी है। आरोपी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था और इसके खिलाफ कंकरखेड़ा, रेलवे रोड, मेडिकल और अन्य स्थानों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच शुरू कर दी है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।