Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला अरेस्ट, बदनामी के डर से नाबालिग ने किया था सुसाइड

मेरठ में नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को एक 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। छात्रा के गलत वीडियो वायरल हो गए थे। इसके बाद बदनामी के डर से छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

किशोरी का दोस्त रहा आरोपी अंकुर कसाना है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा का अश्लील वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और छात्रा को जान देने के लिए विवश करने का आरोप है। मृतका के पिता की तहरीर पर लोहिया नगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

आपको बता दें लोहियानगर की 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के आरोपी की किशोरी से दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर हासिल कर ली थी। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल कर दी।

इसके बाद पीड़िता ने इंटर कॉलेज जाना छोड़ दिया था। शुक्रवार को पीड़िता ने बदनामी के कारण फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने परिजन के तहरीर न देने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को इस मामले में पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर कई आरोपियों ने किया ब्लैकमेल करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी की वीडियो बनवाकर प्रेमी ने वायरल की। इसके बाद गांव सहित आसपास करीब कई आरोपियों ने किशोरी को वीडियो का नाम लेकर ब्लैकमेल किया। 

वहीं पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। परिजनो की शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी अंकुर कसाना पुत्र कृष्णपाल कसाना को अरेस्ट किया है। रविवार को पुलिस आरोपी को पीपलीखेड़ा की ओर जाने वाली रोड़ से अरेस्ट कर लाई। आरोपी के पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोहिया नगर थाने में धारा 108 B.N.S. व 67 IT Act में मुकदमा लिखा गया है।