Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

रेशम कारोबारी को गनपॉइंट पर लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, 2 अन्य इनामी बदमाशों की तलाश जारी

मेरठ में देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए भेज दिया है और फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दे लोहियानगर थाना क्षेत्र के करीमनगर में 21 अगस्त की रात में 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने रेशम कारोबारी शादाब अंसारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया था। इस दौरान बदमाशों ने रेशम कारोबारी के मकान से नकदी सहित करीब 45 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया था।

जहां पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। घटना में शामिल दो बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार को एसएसपी विपिन ताड़ा ने फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। देर रात लिसाली गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डकैती में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश इमरान उर्फ भिंडी लिसाड़ी गेट स्थित मदीना कॉलोनी के एक मकान में छुपा हुआ है।

इसके बाद पुलिस टीम बदमाश को गिरफ्तार करने मदीना कॉलोनी पहुंची और उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी गोलाबारी में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार बदमाश इमरान उर्फ भिंडी लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन गली नंबर 3 का रहने वाला है। उसके खिलाफ मेरठ के कईं थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें बदमाश फरार चल रहा था। पुलिस बदमाश से डकैती में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ में जुट गई है।