Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

संभल हिंसा के 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में यूपी की अदालत में आज 15 आरोपियों की जमानत को लेकर सुनवाई होने वाली हैं. इससे पहले भी इन आरोपियों के जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई. लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी.

वहीं संभल हिंसा मामले में अभी भी बड़ी संख्या में लोग फरार चल रहे हैं. जिसको लेकर प्रशासन ने संदिग्ध रूप से हिंसा में शामिल 74 लोगों के 14 फरवरी को पूरे शहर में पोस्टर गवाए हैं. सीसीटीवी फुटेज में कैद की गई तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है. ताकि उन्हें पकड़ा जा सके

हिंसा में चार लोगों की गई है जान

संभल शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे.

उपद्रवियों की पहचान करने वालों को पुलिस देगी इनाम

अधिकारियों ने बताया कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि पोस्टर न केवल संभल के शहरी इलाकों में बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए गए हैं ताकि लोगों तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके.