Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

विदाई के दौरान दूल्हे की मौत... दुल्हन ने किया विदाई से इनकार, लड़की पक्ष ने लगाए ये आरोप

फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में एक शादी के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विदाई की रस्म के दौरान दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हा मोनू गौतम बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर के नौबस्ता इलाके के निवासी श्याम सुंदर के बेटे मोनू गौतम से तय की थी। बारात पूरे धूमधाम से गांव पहुंची और शादी की सभी रस्में पूरी की गई थीं। सुबह जब दुल्हन की विदाई हो रही थी, तभी ये हादसा हो गया। दुल्हन कार में बैठ चुकी थी और जैसे ही दूल्हा कार में बैठने बढ़ा, वो जमीन पर गिर पड़ा। 

दूल्हे की मौत के बाद विदाई रोक दी गई और लड़की पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दूल्हे की बीमारी की जानकारी उनसे छिपाई गई थी। उन्होंने दहेज समेत शादी में दिया गया सारा सामान वापस मांगा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।