Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

UP: बहराइच में तनाव बढ़ा, पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा के अगले दिन सोमवार को सड़क पर भारी भीड़ दिखाई दी। लाठी और लोहे की छड़ों से लैस लोग सड़कों पर दिखे और तनाव बढ़ने पर दुकानों में आग लगा दी।

आगजनी और तनाव के बीच महिलाओं-बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है। जिन लोगों के घरों और वाहनों में आग लगाई गई, उनमें से कई लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। बहराइच के एडीजी अमिताभ यश पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

इलाके के लोगों ने बताया कि उनके घरों में बेवजह आग लगा दी गई, जबकि हिंसा से उनका कोई लेना नहीं था। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए गए, जबकि पुलिस बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। 

कुछ दुकानों, घरों और वाहनों में आग लगने से आसमान में धुआं छा गया। पुलिस ने इस मामले में करीब 25 से 30 लोगों को हिरासत में ले लिया है।