Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

गुरुग्राम में पिता ने अपने ही बेटी को मारी गोली, टेनिस खिलाड़ी की मौके पर मौत

Haryana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार को उनके पिता ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी पर पांच से अधिक गोलियां चलाईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, ‘‘हम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच चल रही है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।’’ टेनिस खिलाड़ी का परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक-फेज 2 में रहता है।