Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttar Pradesh: मथुरा में यमुना में स्टीमर पलटने से दस लोगों की मौत, कई लापता

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरे स्टीमर (नौका) के पलट जाने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राहत-बचाव कार्य जारी है।

एब तक इस हादसे में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ)और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगभग 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि तेज हवाओं के कारण स्टीमर (नौका) बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी, फिर उसकी गति बढ़ गई और वह एक पुल से टकरा गई, इसके बाद नौका पलट गई।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक 16 से 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।" इस घटना के समय उक्त नौका में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं, गोताखोर लापता लोगों की तलाश में नदी के गहरे हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।

डीएम और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे का संज्ञान लिया है।उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की।

आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।