Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Delhi Accident: पश्चिम विहार ईस्ट में ट्रक और बाइक की टक्कर, हादसे में 19 साल के युवक की मौत

Delhi: दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सोमवार रात को एक ट्रक की बाइक से टक्कर में 19 साल के युवक की मौत हो गई। ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान पीरागढ़ी कैंप के रहने वाले कृष्ण मोहन के रूप में हुई है, जो बाइक चला रहा था।

पुलिस के बयान के अनुसार, ट्रक मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला, जिसे लोगों ने रोक लिया था। बयान में बताया गया कि ट्रक के ड्राइवर सौरभ कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है; वो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है।