Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

मेरठ में थार पर मिट्‌टी चढ़ाकर किया स्टंट, रांग साइड चलाकर लोगों की जोखिम में डाली जान

मेरठ में काले रंग की थार से हाईवे पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार स्टंट का यह वीडियो बेहद अलग है। वीडियों में थार सवार हवा में झूलते या लहराते नहीं बल्कि कुछ अलग करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो मेरठ के नाम से वायरल है।

जहां थार सवार युवक पहले खेत में ले जाकर थार को 4 फुट मिट्‌टी में दबाता है। इसके बाद थार की छत पर फावड़े से मिट्‌टी का पूरा ढेर लगाता है। फिर मिट्‌टी से भरी इस कार को युवक सड़क पर रांग साइड स्पीड में चलाकर ले जाता है। गजब बात यह कि थार पर पीछे ठाकुर लिखा है।

आपको बता दें जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है उसमें एक काले रंग की थार गाड़ी खेत में खड़ी दिख रही है। थार पर ठाकुर लिखा है। उसकी नंबर प्लेट पर UP15 सीरिज का नंबर है जो मेरठ का आरटीओ नंबर है। वीडियो में साफ दिख रहा है एक लड़का फावड़े से थार की छत पर मिट्‌टी का ढेर लगाता है। इसके बाद वो थार को खेत से निकालकर सड़क पर दौड़ाता है।

जिसके बाद युवक रांग साइड ड्राइविंग करता हुआ स्पीड में थार ले जा रहा है। यह वीडियो युवक ने स्वयं रील में बनाया या किसी ने चोरी छिपे शूट कर लिया। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वहीं थार पर लिखे जाति विशेष के शब्द को देखकर तमाम लोग इसे जातियों से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। जिसे नेताओं से जोड़ा जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन दिखाई दे रहा है।

वही इतना ही नहीं जिस तरह युवक ने थार रांग साइड तेज गति से दौड़ाई उससे अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाला। सड़क पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई। वहीं थार की छत से उड़ती धूल कई वाहन सवारों की आंखों में चली गई। जिसके कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। बड़ा हादसा होने से बचा।

एक यूजर ने क्या लिखा वो भी पढ़िए
UP में गुंडाराज UP में ठाकुरों की गुंडागर्दी ठाकुर लिखी हुई ब्लेक थार कि छत पर मिट्टी रख मेरठ हाईवे पर किया हुड़दंग दुपहिया वाहन चालकों की आंखों में मिट्टी जाने से बाल-बाल बची जान।मुख्यमंत्री के स्वजातीय होने से पुलिस भी कार्रवाई से कतरा रही है।

वही इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब थार की पहचान करने और कार्यवाही करने की बात कह रही है । इस मामले में जब हमने मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक गाड़ी के ऊपर थार गाड़ी है उसके ऊपर मिट्टी रख के रॉन्ग साइड से जाता हुआ दिखाई दे रहा है तेज गति से । गाड़ी के नंबर से गाड़ी मालिक के बारे में पता किया जा रहा है । किस थाना क्षेत्र का यह मामला है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहां कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ,जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें कार्रवाई की जाएगी। इसमें लाइसेंस कैंसिलेशन से लेकर के गाड़ी सीज होने तक के प्रावधान है और उनके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।