Breaking News

SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की     |   ‘चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकते हैं’, मीनाक्षी नटराजन केस में SC का फैसला     |   ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास’, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   'डबल इंजन सरकार फेल', UP में बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस नेता अजय राय का PM को खत     |   योगी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दल समेत NDA के सभी सहयोगी दल भी मंच पर दिखे     |  

ट्रायल में ही दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग के बीच ट्रायल रन पर थी। पथराव के कारण ट्रेन के तीन कोच के शीशे टूट गए। रेलवे पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद के भाई सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस पर ट्रायल के दौरान पथराव हुआ है। पत्थरबाजी में तीन कोच के शीशे टूट गए हैं। इस मामले में रेल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक कांग्रेस नेता का भाई भी है। नई वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच चलने वाली थी। 

यह घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महासमुंद के बागबाहरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस पथराव में C2-10, C4-1, और C9-78 कोच के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।