Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

UP: नोएडा में ‘प्ले स्कूल’ के शौचालय में मिला ‘स्पाई कैमरा’, निदेशक गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेज-तीन क्षेत्र स्थित एक ‘प्ले स्कूल’ के शौचालय में लगे बल्ब के हॉल्डर में ‘स्पाई कैमरा’ मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी ने ऑनलाइन ‘स्पाई कैमरा’ मंगवाया था। ‘प्ले स्कूल’ की एक शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वो 10 दिसंबर को स्कूल में बने शौचालय में गईं। इसी दौरान उनकी नजर बल्ब के हॉल्डर पर पड़ी। उसमें एक ‘स्पाई कैमरा’ लगा हुआ था। 

उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को दी। आरोप है कि उन्होंने इस पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही कोई जवाब दिया। पीड़िता का दावा है कि इससे पूर्व भी उन्हें स्कूल के शौचालय में एक ‘स्पाई कैमरा’ मिला था, जिसे उन्होंने निदेशक को दिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड से बात की तो उन्होंने बताया कि ये कैमरा उनसे निदेशक ने ही लगवाया था।