Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पाकिस्तानियों के शॉर्ट टर्म वीज़ा कैंसिल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक्शन में पुलिस

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने नेटवर्क 10 न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों के शॉर्ट टर्म वीज़ा कैंसिल किए गए हैं । सहारनपुर शामली समेत वेस्ट यूपी के जनपदों से बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों के आने जाने की इनपुट मिलते हैं। शॉर्ट टर्म विजा एक्सपायर होने के बाद उनकी वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

वहीं पुलिस ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर पर विशेष नजर रखी है। वीजा एक्सपायर होने के बावजूद देश में रहना पूरी तरह से गैर कानूनी है और छुपकर रहने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नेटवर्क 10 न्यूज़ से बात करते हुए एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने बताया कि सातों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को ब्रीफिंग की गई है और केंद्र सरकार और शासन के निर्देशों का 100 फीसदी पालन किया जाएगा। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखना है । जिसके लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।