Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

मेरठ में स्कूटी सवार का आतंक... राह चलते लोगों को मारता है थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी में एक थप्पड़ बाज स्कूटी सवार की दहशत बनी हुई है। जहां एक स्कूटी सवार युवक राह चलते लोगों को पीछे से थप्पड़ मारता है और फरार हो जाता है। इलाके में इस थप्पड़ बज स्कूटी सवार से दहशत का माहौल है। थप्पड़ बज स्कूटी सवार की एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो एक बुजुर्गों को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर थप्पड़ बाज स्कूटी सवार की तलाश में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी का है। जहां के लोग आजकल एक थप्पड़ बाज़ स्कूटी सवार के आतंक से परेशान है। जिसकी एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें स्कूटी सवार एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग एक रिटायर्ड अफसर है। बुजुर्ग रास्ते से जा रहे थे उस दौरान अचानक एक युवक ने उन्हें पीछे से थप्पड़ मारा। थप्पड़ इतना जोरदार था कि बुजुर्ग थप्पड़ लगने से सड़क पर गिर गए और इस घटना को अंजाम देने वाला स्कूटी सवार युवक मौके से फरार हो गया।

इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है इस घटना को लेकर काफी संख्या में क्षेत्रवासी थाने में पहुंचे और पुलिस से तुरंत आरोपी के के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। बताया जा रहा है की स्कूटी सवार युवतियों को भी अपना निशाना बन चुका है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक लड़का जो स्कूटी पर सवार है वह एक रोड पर चलते हुए व्यक्ति के थप्पड़ मारता है और उन्हें गिरा देता है। यह थाना नौचंदी क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जो इसमें पीड़ित है उनके द्वारा तहरीर दी गई है, पहले भी एक ऐसी ही तहरीर हमें नौचंदी थाना में प्राप्त हुई थी जिसमें एक लड़की को थप्पड़ मार कर गिरा दिया गया था। इसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और दो टीमें लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है और इसको जल्दी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।