Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

मेरठ में स्कूल पर बच्चे के धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक बड़े स्कूल पर शुक्रवार को बच्चों के धर्मांतरण करने की साजिश का आरोप लगा। एक बच्चे के परिजनों ने परतापुर थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने जांच की, पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें मेरठ के परतापुर हाईवे पर एक बड़ा सेंट पैट्रिक्स के नाम से स्कूल है। इसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक छात्रा के परिजनों ने परतापुर थाने पहुंचे और तहरीर देकर बच्चों के धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया। टीपी नगर निवासी बच्चों के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से घर आने के बाद बच्चे ने बताया कि उस की आंखों पर पट्टी बांधकर एक बस में एक शिक्षक कब्रिस्तान लेकर गए थे। कब्रिस्तान में सभी बच्चों को कब्र पर प्रार्थना कराई। कब्र की मिट्टी उनके शरीर पर लगाई। सभी बच्चों पर पवित्र जल डाला गया और फिर बताया गया कि अब जीजस की पूजा करनी है। बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधकर ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। इस मामले में शिकायत के बाद रात को ही परतापुर पुलिस को जांच के लिए स्कूल भेजा गया और पुलिस ने वहां लगे स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। हालांकि जांच के बाद अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे आरोप की पुष्टि हो सके।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कल देर रात्रि परतापुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई एक सेंट पैट्रिकस नाम से स्कूल है वहां पर थर्ड क्लास के बच्चे द्वारा बताया गया की टीचरों ने दोपहर में बच्चों को बस में बैठकर किसी अज्ञात जगह लेकर गए और वहां से उनसे कुछ रिलिजियस एक्टिविटी कराई सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही एक टीम बनाई गई जो कि शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और रात्रि में ही उन्होंने बच्च से बात की, उसके बाद परिजनों की मौजूदगी में स्कूल के सीसीटीवी कैमरे देखे गए जहां पर बच्चे पूरे दिन देर शाम तक स्कूल में ही मौजूद दिखाई दिए। प्रथम दृष्टि जो आरोप है उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। परंतु बच्चों ने ऐसा क्यों किया। क्यों कहा इसके बारे में जानकारी की जा रही है जांच अभी चल रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।