Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

महापुरुषों के अपमान पर गरजे संगीत सोम, बोले- अखिलेश यादव को मांगनी होगी माफी

मेरठ में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है। हाल ही में महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे ऐतिहासिक महापुरुषों के अपमान को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने कहा कि यह केवल क्षत्रिय समाज नहीं, बल्कि पूरा सनातनी समाज सड़कों पर है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत का कोई भी नागरिक अपने महापुरुषों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को मुद्दा बनाते हुए उन्हें 'पिद्दी न पिद्दी का शोरबा' बताया और कहा कि इनकी औकात नहीं कि वह ऐसे महापुरुषों का अपमान करें। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ अखिलेश यादव की शह पर हो रहा है, जिन्होंने सनातनी समाज को आपस में लड़वाने की साजिश के तहत इस तरह के बयान दिलवाए हैं। सोम ने दोहराया कि माफी सिर्फ रामजीलाल सुमन की नहीं, बल्कि खुद अखिलेश यादव को मांगनी होगी, क्योंकि वह पार्टी के नेता हैं और वही इसके लिए जिम्मेदार हैं।

संगीत सोम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो 2027 के चुनाव में जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सनातनी समाज एकजुट है और वह किसी भी कीमत पर अपने महापुरुषों के अपमान को सहन नहीं करेगा। सोम ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि लाठी लिए सनातनी तैयार बैठे हैं, और जो भी इनके महापुरुषों का अपमान करेगा, उसका जवाब सड़कों पर मिलेगा।