Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ: राहुल बनकर हिंदू लड़कियों को छेड़ता था सलाउद्दीन, भीड़ ने पकड़कर पीटा

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को सरेआम छेड़ता पाया गया। भीड़ ने युवक को लड़कियों का पीछा करते, छींटाकसी करते रंगेहाथों पकड़ लिया उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को सौंप दिया।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक लड़कियों को अपना नाम राहुल बताकर उन्हें छेड़ता और दोस्ती का ऑफर देता था। जबकि ये राहुल नहीं इसका असली नाम सलाउद्दीन है। उसके पास मेरठ कॉलेज का आई कार्ड मिला है जिस पर नाम सलाउद्दीन लिखा है पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन बताया है।

लोगों ने युवक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया
जाग्रति बिहार में अपार डेयरी संचालक रविंद्र ने बताया कि उनकी यहां दूध की डेयरी है। मुस्लिम युवक जिसका असली नाम सलाउ्ददीन है वो पिछले 7 दिनों से रोजाना डेरी पर आता। यहां पर 20 रुपए का पनीर लेकर खड़े होकर खाता था। डेयरी के पास ही एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर में हिंदू लड़कियां कोचिंग पढ़ने आती हैं। मुस्लिम युवक यहां खड़े होकर पहले लड़कियों को देखता इसके बाद उनका पीछा करता। हिंदू लड़कियों को छेड़ता उन्हें अपना नाम राहुल बताकर उनसे दोस्ती करने का ऑफर देता था।

काफी दिनों से दुकानदार युवक की इन हरकतों को नोटिस कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जब युवक दोबारा डेयरी पर पनीर खरीदने आया। इसके बाद लड़कियों के पीछे लग गया तो दुकानदारों ने मिलकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जब लोगों ने युवक से पूछताछ करी तो उसने अपना नाम सलाउद्दीन बताया। इतना नहीं दुकानदारों ने युवक की चैकिंग की तो उसके पास मेरठ कॉलेज का स्टूडेंट आईकार्ड निकला है। जिसमें उसका नाम सलाउद्दीन लिखा था। 

मेरठ कॉलेज का आई कार्ड मिला
इसके बाद भीड़ ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने खुद को मुस्लिम बताया। कहा कि उसके कुत्ते ने काटा है वो कुत्ते काटे का इंजेक्शन लगवाने आया था। लोग जो भी बोल रहे है वो गलत है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लोगों ने बताया कि उन्हें लड़के पर पिछले 3 दिन से शक था। इसके पास किसी सलमान नामक युवक का कॉल भी आया था। हमने पुलिस, बजरंग दल को बुलाकर युवक को उन्हें सौंप दिया।