Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Delhi: गलत दिशा से आ रही एसयूवी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, FIR दर्ज

Delhi: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय जुलेना रेड लाइट पर बुधवार को गलत दिशा से आ रही एक एसयूवी की टक्कर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उनके मुताबिक यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब हेड कॉन्स्टेबल राहुल कुमार व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल से एक मेडिको-लीगल मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि कुमार का इलाज चल रहा था।

सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में एक काले रंग की एसयूवी को ट्रैफिक कर्मियों के एक समूह के पास से गुजरते और उनमें से एक को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है, जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। 

कुमार के बयान के अनुसार, कार गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी, तभी उसने उन्हें टक्कर मारी। मौके पर मौजूद मोहम्मद मुजफ्फर ने बताया कि ट्रैफिक कर्मी गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान काले रंग की किआ एसयूवी के तौर पर की। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।