Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ: एसटीएफ ने किया सोनू मटका का एनकाउंटर, दिवाली के दिन की थी चाचा-भतीजे की हत्या

मेरठ में एसटीएफ ने डबल मर्डर में वांटेड गैंगस्टर सोनू उर्फ मटका को ढेर कर दिया। शनिवार तड़के टीपी नगर में एसटीएफ की सोनू मटका के साथ मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी साथ थी। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आपको बता दे बदमाश सोनू मटका पर दिवाली के दिन (31 अक्टूबर) दिल्ली के शाहदरा इलाके में कारोबारी परिवार के चाचा-भतीजे की हत्या करने का आरोप था। वारदात के बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात को उसकी लोकेशन मेरठ मिली। फिर एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन प्लान किया।

जी हां सोनू मटका के पास से एसटीएफ को एक पिस्टल 30 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, 10 जिंदा कारतूस, बाइक बरामद हुई। सोनू हाशिम बाबा गैंग का शूटर था। उस पर करीब 12 हत्या और डकैती के मुकदमे दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। सोनू पर पुलिस ने 50,000 का इनाम रखा था।

सोनू की तलाश में 29 नवंबर को दिल्ली पुलिस की एक टीम मेरठ पहुंची थी। पता चला था कि वह अपेक्स सिटी में दीपक जाट के नाम से रह रहा था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया था।

जहां  2014 में सोनू दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई हत्या में जेल में बंद था। 2021 में पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर वह पेरोल लेकर बाहर आया। जून 2021 में जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह फरार हो गया। शकरपुर में हुई हत्या में गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित राजीव गार्डन का रहने वाला अजय उर्फ विजय भी आरोपी था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू मटका और उसका दोस्त अजय साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में थे। दोनों एक बार इस इरादे से गए भी थे, लेकिन वहां काफी लोग देख कर दोनों भागने को मजबूर हुए। इनकी बाइक वहीं छूट गई थी, जो हाशिम बाबा गैंग के आमिर उर्फ सलीम टिल्लन की निकली थी। दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 30 नवंबर को अजय को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से गाजीपुर मंडी की तरफ जाते हुए अरेस्ट कर लिया था। पुलिस उससे सोनू मटका के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

8वीं तक पढ़ाई, कार मैकेनिक का करता था काम
सोनू मटका 39 साल है। वह मूल रूप से बागपत का रहने वाला था। लेकिन काफी लंबे समय दिल्ली में रहता था। उसने 8वीं तक की पढ़ाई की है। दिल्ली में रहकर कार मैकेनिक का काम करता था।

वहीं इस पूरे मामले में एसटीएफ मेरठ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया- दिल्ली का कुख्यात गैंगेस्टर सोनू मटका था। दिल्ली की स्पेशल टीम इसके पीछे पड़ी थी। एक सूचना पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने मेरठ एसटीएफ से संपर्क किया। शनिवार सुबह पौने 8 बजे मुठभेड़ हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बदमाश हाशिम बाबा गैंग और उमेश पंडित गैंग से जुड़ा हुआ है।