Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

नोएडा प्राधिकरण पहुंची SIT टीम, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच की शुरू

Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बनाए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की जांच शुरू कर दी है। युवराज की मौत घने कोहरे में सेक्टर 150 में पानी से भरे गहरे गड्ढे में कार समेत गिरने और डूबने से हुई थी। एसआईटी ने अपनी जांच नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय जाकर शुरू की।

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता वाली इस उच्च स्तरीय एसआईटी में पुलिस कमिश्नर (नोएडा) लक्ष्मी सिंह, मेरठ डिविजनल कमिश्नर भानु चंद गोस्वामी और जिलाधिकारी मेघा रूपम शामिल हैं। इस दौरे के दौरान नॉलेज पार्क सर्कल के एसीपी समेत एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।