Breaking News

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज     |   महाराष्ट्र में मॉनसून की देरी से पानी की हुई किल्लत, बांधों का जलस्तर 26% गिरा     |   सीएम शुभेंदु ने ममता बनर्जी से जुड़ी विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ जांच के आदेश दिए     |   फैजल खान के बॉडीगार्ड्स की फायरिंग मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की     |   SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की     |  

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 3 लाख लूटे

मेरठ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से ₹3,00,000 लूट लिए। यह दोनों कलेक्शन एजेंट है। जो कलेक्शन करके बैंक की तरफ वापस जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र की है। जहां पर चंद्रशेखर कॉलोनी के पास बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सबूत जुटाए गए कर्मचारियों से भी सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस इस मामले में कई एंगल पर जांच कर रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसमें लुटेरों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में लगी हुई है। ताकि असली लुटेरों को जेल भेजा जा सके।