Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ में रोटी पर थूक लगाकर परोस रहा था रेजा, लोग बोले- धोखा हुआ, दो हिरासत में

मेरठ में रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक रोटी बनाने के बाद उसमे थूक लगा रहा है। जितनी रोटी भट्‌ठी में डाल रहा है, इसमें थूक रहा है।

आपको बता दे ये वीडियो नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल का है। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेकर दो कारीगरों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन CO का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। ये वीडियो 26 दिसंबर का रात 9 बजे का है।

जानिए पूरा मामला
पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान हापुड़ रोड पर 'पहलवान होटल' है। होटल पर काम करने वाला युवक रोटी पर थूकने के बाद तंदूर में सेक रहा है। इसका एक युवक ने छुपके से वीडियो बना लिया, जिसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने जानकारी कि वो मेरठ का निकला।

नौचंदी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। ये होटल मुस्लिम बाहुल्य इलाके में है। थूक लगाकर रोटी बनाने वाला कारीगर बिहार का है। जिसका नाम रेजा है। वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोग बोले- हमारे साथ गलत हुआ वीडियो वायरल होने के बाद होटल में खाना खाने वालों में गुस्सा है। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर रोज खाना खा रहे थे। वीडियो देखने के बाद हमें गुस्सा आ रहा है। हम यहां पर रोज खाना खाते थे। होटल का कर्मी ऐसी हरकत कर रहा है। हम इस होटल में कभी नहीं खाएंगे। होटल को सील करने चाहिए। आरोपी कारीगरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यूपी में पहले भी रोटी में थूक लगाने के मामले आ चुके हैं। सहारनपुर में 12 नवंबर को वीडियो सामने आया था, जिसमें युवक रोटी में थूक लगा रहा था।