Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मेरठ: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जनाक्रोश रैली, बाजार से लेकर अस्पताल तक सब बंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को मेरठ पूरी तरह बंद रहा। शहर के बाजार, स्कूल, अस्पताल और पेट्रोल पंपों ने ताले लटका दिए। आतंकवाद के खिलाफ जनाक्रोश इस कदर उमड़ा कि कई किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे।

आपको बता दें बुढ़ाना गेट से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में व्यापारिक संगठनों, डॉक्टरों, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही बंद के आह्वान को हिन्दू संगठनों, व्यापार संघों, डॉक्टर्स एसोसिएशन और आईएमए समेत कई संगठनों ने समर्थन दिया।

जहां पूर्व बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, "आतंकवाद को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान को सालों से समझाया जा रहा है, लेकिन अब बातों का नहीं, एक्शन का समय है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो पाकिस्तान और ज्यादा टुकड़ों में बंट सकता है।"

शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पूरे आयोजन के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई, हालांकि गुस्से का इज़हार पूरे शहर में देखा गया।