Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ में बिजलीघर एसएसओ ने की पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज, संविदा भी खत्म

मेरठ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक संविदाकर्मी ने गलत टिप्पणी कर दी। गलत टिप्पणी वाली इस पोस्ट को संविदाकर्मी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर शेयर भी कर दिया। अब संविदाकर्मी के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी संविदा भी समाप्त कर दी गई है।

आपको बता दे गंगानगर निवासी सेवानिवृत सैन्यकर्मी मुस्तकीम खान मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर बतौर एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) तैनात है। आरोप है कि मुस्तकीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर उसको वायरल कर दिया। यह पोस्ट बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई है। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर तैनात जेई ने मुस्तकीम पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। साइबर सेल ने इस प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।

जिसके बाद जांच में पता चला कि यह आपत्तिजनक पोस्ट कई मोबाइल नंबरों पर फॉरवर्ड भी कर डाली। मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर के जेई गौरव कुमार ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसओ की संविदा समाप्त कर उसे नौकरी से हटा दिया गया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश सोनी का कहना है कि संविदा कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम को पत्र जारी करके उसकी सेवा समाप्त करा दी है।