Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ में 5 हत्याओं की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट... जानिए किस तरह बच्चों और पति-पत्नी की हुई निर्मम हत्या

मेरठ में पति-पत्नी और 3 बच्चियों की हत्या निर्मम तरीके से की गई। हत्यारों ने मोईन और उसकी पत्नी आसमा के सिर पर लोहे की रॉड से 10 से अधिक बार वार किए। फिर पत्थर काटने वाली मशीन से दोनों का गला काट दिया।

जहां दोनों बड़ी बेटियों के सिर पर भी रॉड से हमला किया। बच्चियों के सिर की हडि्डयां तक तोड़ दी। एक साल की छोटी बेटी का गला घोंटकर मार डाला। इसका खुलासा शुक्रवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। हत्या करने से पहले आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को खाने में नशीली चीज खिलाई थी या नहीं, ये क्लियर नहीं है। सभी का बिसरा जांच के लिए गाजियाबाद भेजा जाएगा।

जहां पुलिस ने हत्या में शामिल सौतेले भाई तसलीम और भाभी नजराना को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। मोईन की लास्ट लोकेशन अजमेर में मिली है। बच्चियों का शव बॉक्स में मिला था। उन्हें कपड़ों के बीच में छिपाया गया था।

पहले पढ़िए पूरा घटनाक्रम

लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन कालोनी में मिस्त्री मोईन अपनी पत्नी आसमा और 3 बेटियों अक्सा (8), अजीजा (4) अलईफ्सा (1) के साथ किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार को परिवार के पांचों लोगों की हत्या कर दी गई थी। घर के अंदर पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले थे। जबकि उनकी तीन बेटियों की लाश को बोरी में भर कर बॉक्स में छिपाया गया था।

देर रात आसमा के भाई शमीम ने तहरीर दी। जिसमें आसमा की देवरानी नजराना और दो भाइयों को नामजद किया है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

जानिए पीएम रिपोर्ट में क्या आया,

मोईन के सिर पर लोहे की रॉड से 10 से ज्यादा वार किए गए, फिर गला काटा।

पत्नी आसमा के सिर पर लोहे की रॉड से 10 से ज्यादा वार किए, फिर गला काटा।

8 वर्षीय बेटी अक्सा के सिर पर 2 से ज्यादा वार किए।

4 वर्षीय बेटी अजीजा के सिर पर 2 से ज्यादा वार किए गए।

एक वर्षीय बेटी अलईफ्सा का गला घोटा गया।

यह घर के अंदर कमरे का सीन है। पति-पत्नी के शव जमीन पर गठरी में थे।

जिसके बाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी नईम बाबा है। जो अभी तक फरार है। नईम तांत्रिक है। शुक्रवार देर रात मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपी नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। उसकी तलाश में पुलिस की 5 टीमें राजस्थान और उत्तराखंड भेजी गई हैं।

वहीं पुलिस ने शुक्रवार देर रात रुड़की से एक स्कूल संचालक को भी हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश नईम ने रची थी।

आपको बता दे पुलिस पूछताछ में तसलीम ने बताया- नईम बुधवार रात मोईन के घर रुका था। गुरुवार सुबह 6 बजे लौटा। लेकिन घर पर बताया था कि वो पैतृक गांव किठौर गया था। रात को करीब पौने नौ बजे नईम को उसके बेटे अब्दुल्ला ने फोन कर इस हत्याकांड के बारे में बताया। इसके बाद से नईम का फोन बंद हो गया। हत्याकांड में उसके साले सलमान का नाम भी जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि नईम ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। वह महाराष्ट्र से उसके साथ आया था।

वहीं पुलिस को शक है कि नईम से मोईन के परिवार ने तंत्र-मंत्र या बेटा होने की चाहत में नजदीकी बढ़ाई होगी। इस बीच हो सकता है कि उसके अवैध संबंध हो गए हों या फिर मोईन की बेटियों पर गलत नजर रखता हो। जिसका पता चलने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

जहां शुक्रवार की रात 8: 55 बजे नईम और उसके साले का मोबाइल बंद हो गया। दोनों की लोकेशन अजमेर की आ रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में गईं हैं। नासिक भी टीम गई है। करीब 10 साल पहले नईम पत्नी और बेटे अब्दुला को छोड़कर महाराष्ट्र के नासिक में जाकर रहने लगा था। वहां पर उसने तांत्रिक क्रिया का काम शुरू किया। नईम ने वहां पर दूसरा निकाह कर लिया। सोमवार को नईम साले सलमान के संग मेरठ में आया था।

तसलीम के मुताबिक गुरुवार शाम साढ़े छह बजे उसके पास भाभी नजराना का फोन आया कि मोईन का परिवार लापता है। फोन नहीं लग रहा है और बाहर से ताला बंद है। इसके बाद तसलीम ने अपने साले अशरफ को घटना के बारे में बताया। कहा-हम पुलिस को बताने जा रहे हैं। मगर वह पुलिस को बताने की बजाए मोईन के घर पहुंच गया। यहां उसका सगा भाई मोमिन भी था। इसके बाद तसलीम ने घर में झांकना शुरू किया। फिर छत पर चढ़कर देखा। यहां पर उसने पड़ोसियों से गेट तोड़ने की बात कही। इसके बाद तसलीम ने गेट का ताला तुड़वा दिया।

अंदर घुसा और लोगों से कहा कि बेड में देखो हो सकता हो इसमें हों। पुलिस को तसलीम ने पहले गुमराह किया। पहले उसने अपना नाम सलीम बताया था।

मोईन के चार सगे भाई सलीम, अमजद, कलीम और मोमीन और 2 बहने हैं। जबकि तसलीम और नईम उसके सौतेले दो भाई हैं।

वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मोईन के सौतेले भाई नईम की गतिविधि और सर्विलांस से मिले सबूत उसकी तरफ हत्या करने का इशारा कर रहे हैं। नईम की धरपकड़ को लेकर पुलिस की तीन टीमों को बाहर भेजा गया है। क्राइम सीन यानी मोइन के घर के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद है। पीले फीते से पूरे एरिया को सील किया गया है।