Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 किलो 500 ग्राम गांजा समेत 1 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्तों की चैकिंग/गिरफ्तारी अभियान के दौरान अपर पुलिस नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय की देखरेख में अमित कुमार मान प्रभारी निरीक्षक थाना फेस 1 के नेतृत्व मे गठित टीम राहुल प्रताप सिंह द्वारा मय पुलिस टीम व नार्कोटिक्स टीम गौतमबुद्धनगर की संयुक्त कार्यवाही से गाँजे की तस्करी करने वाले रोहित पुत्र सीताराम को बिजली घर के पास बने सेक्टर 10 पार्क से अवैध 10 किलो 500 ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध गाँजे की कीमत 01 लाख से भी अधिक बताई जा रही है।

अपराध करने का तरीका
पूछताछ के दौरान तस्कर रोहित ने बताया कि वह यह गाँजा बाहर से लेकर आता है और यहा पर लाकर फुटकर मे पुड़िया बनाकर झुग्गी झोपड़ी व फैक्ट्री ऐरिया मे बैचकर मुनाफा कमाता है।