Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ में 5 लोगों की हत्या के बाद पुलिस सख्त, सुहेल गार्डन में चला पुलिस का सत्यापन अभियान

मेरठ के सुहेल गार्डन में हुई सामूहिक हत्याकांड ने शहर को हिला कर रख दिया है। गुरुवार की रात को एक ही परिवार के पांच सदस्यों, पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे वारदात के बाद मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस टीमें घर घर जाकर किराएदारों का सत्यापन कर रही हैं।

जहां पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है। दो टीमें जयपुर में और एक टीम महाराष्ट्र के नासिक में आरोपी की तलाश कर रही हैं।

वहीं इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार को एसपी सिटी के निर्देश पर सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुहेल गार्डन पहुंचे और व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया। पुलिस टीम घर-घर जाकर मकान मालिकों और किरायेदारों का सत्यापन कर रही है।

जिसके बाद सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शहर में अपराध को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।