Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

आईआईटी-कानपुर में शोध कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, बीते 23 दिनों में ये दूसरा मामला

Uttar pradesh: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी)-कानपुर में 25 साल के पीएचडी के एक छात्र ने मंगलवार दोपहर परिसर की एक रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। यह बीते 23 दिनों के अंदर आईआईटी-कानपुर परिसर में आत्महत्या का दूसरा मामला है, जिससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नयी चिंताएं बढ़ गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान रामस्वरूप इशराम के रूप में हुई है, जो अर्थ साइंसेज विभाग में शोध छात्र था। वह अपनी पत्नी मंजू और तीन साल की बेटी के साथ न्यू एसबीआरए भवन के एए-21 में रह रहा था। इशराम को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस उपायुक्त ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसने कई बार काउंसलिंग भी करवाई थी।"

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है और जांच के तहत मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। इशराम राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले थे।

इस घटना पर दुख जताते हुए आईआईटी-कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने एक होनहार शोध छात्र को खो दिया है।