दिल्ली पुलिस ने बीते बुधवार को बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बस में यात्रियों को लूटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की है, जब उन्हें डकैती के संबंध में पीसीआर कॉल मिली।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आनंद विहार बस अड्डे से यात्रियों को लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) राकेश पावरिया ने कहा तीन लोगों ने बीच रास्ते में यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया।
पवेरिया ने कहा, जब बस शास्त्री पार्क के पास पहुंची तो पीड़ित कुछ दूसरे यात्रियों के साथ बस से कूद गए और पुलिस को फोन किया। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक्शन लेते हुए उन्हें सोमवार को न्यू उस्मानपुर इलाके के पास अपराध में इस्तेमाल की गई बस मिली।
पवेरिया ने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों, जिसमें 24 साल के उमर, 22 साल के सुहैल, 30 साल के मोहम्मद सुमैर, 35 साल के सोनू और 25 साल के आरिफ को गिरफ्तार किया।
सभी आरोपी आपराधी प्रवृति के हैं और उनमें से चार पहले भी इसी तरह के अपराध में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपनी नशीली दवाओं और शराब की लत को पूरा करने के लिए अपराध किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी, एक बैग जिसमें आधार कार्ड, चार्जिंग केबल, 5,600 रुपये कैश और सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया है।
दिल्ली की बस में यात्रियों से लूट मार, पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार
You may also like
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 संदिग्ध गिरफ्तार.
पाकिस्तान तक फैले 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी के नेटवर्क का खुलासा, यूपी एटीएस ने कानपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार.
योगी सरकार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों का रेस्क्यू.
तमिलनाडु में बड़ा जेल ब्रेक! थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार, मामले में 9 कर्मचारी सस्पेंड, 12 कैदी अब भी फरार.