Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ में घर की छत पर लहराया फिलिस्तीन का झंडा, आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम कॉलोनी में एक घर की छत पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम कॉलोनी का है। जहां आरोप है कि एक घर की छत पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान मालिक आजम को गिरफ्तार कर लिया 

वही गिरफ्तार मकान मालिक ने बताया कि उसका बेटा और उसके दोस्तों ने चंदा इकट्ठा कर रहे थे, इसी दौरान झंडा लगाया गया था। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने झंडा हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी के माधवपुरम चौकी क्षेत्र में एक घर के ऊपर फिलिस्तीन का झंडा फहराने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर झंडे को उतारा गया है मकान मालिक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।