Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

मेरठ में नर्स को अगवा कर गैंगरेप, एक महिला ने टेंपो में गजक खिलाकर किया बेहोश

मेरठ में एक हॉस्पिटल की नर्स को तीन युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। आरोपियों में एक महिला ने उसे गजक खिलाई। इससे नर्स बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में नर्स को एक मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ रेप किया। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आपको बता दे पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाने में नर्स ने बताया- बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने उसको गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस बोली- पहले मारपीट का आरोप लगाई थी
पुलिस का कहना है कि नर्स एक आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधकर बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में नर्स ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि एक युवती द्वारा एक युवक पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को अरेस्ट भी किया है मामले की जांच की जा रही है।