Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

मुस्कान-साहिल की बेल पर अब 3 मई को सुनवाई, वकील ने मांगा समय, कहा- केस से जुड़े पेपर अधूरे

मेरठ में मुस्कान साहिल की जमानत पर आज फिर सुनवाई नहीं हो सकी, मुस्कान-साहिल की तरफ से उनका केस लड़ रही सरकारी वकील रेखा जैन ने कहा कि केस से जुड़े पेपर्स अभी अधूरे हैं। पेपर्स को मजबूत करने के लिए उन्हें समय चाहिए। जज ने सरकारी वकील की मांग मानते हुए सुनवाई की डेट 2 दिन आगे बढ़ा दी है। अब जमानत पर 3 मई यानि शनिवार को सुनवाई होगी। रेखा जैन ने बताया कि उन्होंने पेपर के लिए समय मांगा है।

आपको बता दें साहिल, मुस्कान की जमानत पर 30 अप्रैल को सुनवाई होनी थी। जज ने सुनवाई के लिए लंच से पहले का समय दिया था। मुस्कान साहिल दोनों आरोपियों की पैरवी करने वाली सरकारी वकील रेखा जैन ने कहा-अभी मैंने केस डायरी को रीड नहीं किया इसलिए आज सुनवाई न की जाए। रेखा जैन ने न्यायालय से केस डायरी पढ़ने के लिए एक दिन का वक्त मांगा। इस पर सुनवाई टाल दी गई थी।

वहीं रेखा जैन ने 24 अप्रैल को मुस्कान-साहिल की जमानत के लिए पेश की एप्लिकेशन में जमानत का मुख्य आधार हत्या होने के काफी समय बाद मुकदमा दर्ज होने को बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या का कोई आई विटनेस नहीं है। जो साबित करता हो कि हत्या मुस्कान और साहिल ने की है। कोई ऐसा प्रमुख साक्ष्य नहीं जो मुस्कान-साहिल को दोषी ठहराता हो, इसलिए दोनों को जमानत दी जाए। वहीं, सरकारी वकील की बेल एप्लिकेशन पर थाना ब्रह्मपुरी ने अपना नेगेटिव कमेंट लिखकर दाखिल कर दिया है।

अब पढ़िए कि 3 मार्च की रात हुआ क्या था
लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया।

पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया।

परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा।

भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई।