Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, लापरवाही के आरोप में डेवलपर गिरफ्तार

Noida: नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने एक रियल एस्टेट डेवलपर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में कार डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा) हेमंत उपाध्याय ने बताया "इस मामले में आरोपी एमजेड विजटाउन प्लानर्स के एक अधिकारी अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की शनिवार रात उस समय मौत हो गई जब घने कोहरे में उनकी कार फिसलकर एक नाले के पास निर्माणाधीन वाणिज्यिक परिसर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। पुलिस ने पीड़ित के पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर दो रियल एस्टेट डेवलपर्स एमजेड विजटाउन प्लानर्स और लोटस ग्रीन्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उन्होंने स्थानीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जवाबदेही की मांग की।

विजटाउन प्लानर्स के अधिकारी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मंगलवार दोपहर तक पुलिस की ओर से दूसरी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।