Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मेरठ: चाची को मारने वाला भतीजा अरेस्ट, शादी से इंकार करने पर की हत्या

मेरठ में चाची के शादी से इंकार करने पर भतीजे ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भतीजे को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा था, उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी शोएब के पैर में गोली लगी है।

आपको बता दे फरहाना पत्नी नौशाद इत्तेफाक नगर लिसाड़ी गेट मेरठ की रहने वाली है। फरहाना की 11 सितंबर को हत्या हो गई थी। हत्या फरहाना के जेठ के लड़के शोएब पुत्र शमशाद जो लावड़ इंचौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसने की थी। आरोपी शोएब पर चाची फरहाना की हत्या का आरोप है। जांच में पता चला कि फरहाना, शोएब पर शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही पांच लाख रुपए भी मांग रही थी। इसके चलते शोएब ने 11 सितंबर को चाची फरहाना को मिलने बुलाया।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला के परिजनों ने महिला की हत्या की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि दोनों का प्रेमप्रसंग चल रहा था। मृतका फरहाना युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे आजिज आकर उसने हत्या कर दी। आरोपी को अरेस्ट किया गया उसकी निशानदेही पर पुलिस तमंचा बरामद करने ले जा रही थी तब आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। तभी आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायर किया और उसे पैर में गोली लगी। पिछले दो साल से इनका प्रेमप्रसंग चल रहा था।