Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

छत्तीसगढ़ में नक्सली साजिश नाकाम, जवानों को पहुंचाना चाहता था नुकसान

सुकमा में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से नक्सली एक बार फिर से अप्रिय घटना को अंजाम देने में नाकाम हुए। चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकरम इलाके में एक नक्सली को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोटक लगाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर नक्सली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियान में एक अभियान ऑपरेशन मानसून भी है। इसी के तहत जब नक्सली गतिविधियों की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली तो कोबरा सीआरपीएफ डीआरजी और एसटीएफ की टीम इलाके में निकली।

इस दौरान मुकरम के पास जवानों की आवाजाही वाले इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति छुपने और भागने की कोशिश करने लगा था। जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी के दौरान थैली में विस्फोटक के सामग्री थी। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उक्त नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए आईडी लगाने जा रहा था। इसके बाद नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा गया।