Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर बवाल, सड़कों पर उतरी सैकड़ों महिलाएं, पीड़िता के लिए की न्याय की मांग

Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग से रेप के मामले में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने इकट्ठा होकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। अल्पसंख्यक समुदाय के एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथों में प्लेकार्ड लेकर पहुंची। 

एक प्रदर्शनकारी डॉ. कृष्णा शाह ने कहा, "मुझे फोन आया कि आज सभी महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी। मैं अपना सारा काम छोड़कर यहां आई हूं क्योंकि मुझे उस लड़की के लिए बहुत पीड़ा है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरी लड़कियों के साथ कुछ हुआ है। मुझे उम्मीद है कि हमारी आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और लड़की को न्याय मिलेगा।"

एक और महिला ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए। एक और प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, "लड़की को न्याय मिलना चाहिए। ये हिंदू या मुस्लिम का मामला नहीं है। इस समय केवल लड़की के लिए न्याय ही मायने रखता है।"