Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ में मुस्लिम युवक ने पाकिस्तानी झंडे संग लगाई डीपी, पुलिस ने लिखा मुकदमा, अरेस्ट

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर में युवक ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी झंडे की डीपी लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। लोगों ने जब युवक की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद युवक की शिकायत की गई। जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

आपको बता दें भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव निवासी दिलशाद ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है। तस्वीर में एक युवती दिख रही है जिसके हाथ में पाकिस्तान का झंडा है। लोगों ने जब दिलशाद के सोशल मीडिया और व्हाट्सएपी डीपी में यह देशविरोधी तस्वीर देखी तो नाराजगी जताई। इतना ही नहीं उन्होंने थाने में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की है। आरोपी युवक दिलशाद को अरेस्ट कर लिया है। 

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। देश में इस समय जो माहौल चल रहा है उसमें इस तरह अलगाववाद या देशविरोधी कृत्य करना गलत है। युवक पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।