Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

उधार के पैसे नहीं लौटाने पर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

मेरठ में एक व्यक्ति ने 60 हजार उधार के न चुकाने पड़े इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

आपको बता दें 25 जनवरी को सरधना थाना क्षेत्र में मुज़फ़्फ़रनगर के ग्राम शाहपुर निवासी मोहन (45) का शव सरधना के भरसोना गांव में एक गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। जांच में पता चला कि मोहन के गांव के ही रहने वाले अमित ने 60 हजार उधार लिए थे। मोहन बार-बार उससे पैसे मांग रहा था इससे परेशान होकर अमित में हत्या की योजना बनाई और वो मोहन को अपनी बाइक पर बैठाकर लाया और मोहन को शराब पिलाई, नशे में धुत होने पर ईंट से उसका सिर कुचल दिया और शव को छुपाने के लिए अमित में अपने बेटे पारस और दोस्त राजदीप को बुला लिया तीनों ने मिलकर शव को सरधना में एक गन्ने के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, कपड़े और ईंट बरामद कर ली है सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 25 जनवरी को मोहन नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी इसके अनावरण के लिए पुलिस की टीमें लगाई थी सफल अनावरण कर लिया गया है। तीन लोगों को इसमें गिरफ्तार किया गया है जिसमें अमित और उसका बेटा पारस और अमित का दोस्त राजदीप है। यह तीनों गिरफ्तार किए गए हैं। अमित ने मोहन की पत्नी से ₹ 60000 उधार लिए थे और अमित पैसे वापस देना नहीं चाहता था इसलिए उसने मोहन की हत्या करने का प्लान बनाया। 25 तारीख को मोहन हरिद्वार गया हुआ था वहां से अमित मोहन को हरिद्वार से अपने बाइक पर बैठकर सरधना लाया नहर के पास और प्लानिंग के तहत उसको शराब पिलाई और जब वो नशे में धुत हो गया तो ईंट से पीट पीट कर हत्या कर दी हत्या करने के बाद अपने बेटे पारस और साथी राजदीप को बुलाया। उन्होंने मिलकर लाश को ठिकाने लगाया और शव को गन्ने के खेत के पास छुपा दिया, कपड़े बांधकर नहर में फेंक दिए और फरार हो गए। उनके पास से बाइक ,मृतक का मोबाइल व घटना में इस्तेमाल ईंट भी बरामद हो गई है तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।