Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

मेरठ के IIMT बोर्डिंग स्कूल में छात्र से कुकर्म, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मेरठ के गंगानगर में नामचीन आईआईएमटी बोर्डिंग स्कूल में छात्र से कुकर्म किया गया है। यहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ हॉस्टल में गलत हरकत की है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबालिग हैं। वहीं पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। उसके 2 बच्चे बड़ी बेटी और छोटा बेटा दोनों आईआईएमटी बोर्डिंग गंगानगर में पढ़ते हैं। मां अपने बच्चे का जन्मदिन विश करने स्कूल गई थी। तभी उसका बेटा बुरी तरह रोने लगा। जब मां ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तो बच्चा कुछ नहीं बता सका। इसके बाद बच्चे ने कहा मुझे यहां से ले चलो। बच्चे की मां ने जब टीचर से बच्चे के रोने और इस बिहेवियर का रीजन पूछा तो टीचर ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मां घर लौट आई। 

आपको बता दे पीड़ित मां के अनुसार घर लौटने के बाद मैं सोचती रही कि बेटा इतना क्यों रो रहा था। दूसरे दिन दोबारा स्कूल गई। तो बेटे ने अपने साथ हुई सारी बात बताई। बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बोर्डिंग में उसके कमरे के सामने वाले कमरे में रहने वाले एक गैर संप्रदाय के बच्चे ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्चे के मुंह से ये बातें सुनकर पीड़िता अपने दोनों बच्चों को हॉस्टल से घर ले आई।

जहां पीड़ित बच्चे ने बताया कि गलत काम करने वाले छात्र ने उसे डराया, धमकाया था अगर किसी से ये सब बताएगा तो वो मुझे, मेरी मम्मी को जान से मार देगा। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारी ऊपर तक जान-पहचान है। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा काफी डरा हुआ है। अब वो बोर्डिंग जाने से घबरा गया है। वहां लौटना नहीं चाहता, अगर वहां गया तो दोबारा उसके साथ वही सब होगा। उसे बहुत दर्द होता है। 

वहीं इस पूरे मामले में आईआईएमटी के एमडी मयंक अग्रवाल का कहना है कि स्कूल ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है, पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है जो जांच कर रही है। जांच के आधार पर स्कूल संबंधित पक्ष पर एक्शन लेगा।