Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नर्स से अभद्रता व साथी स्टाफ से मारपीट, गाड़ी सवार सिपाही और साथियों पर आरोप

मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक स्टाफ नर्स से कार सवार सिपाही और उसके साथियों के द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगा है।  साथ ही आरोप है कि स्टाफ नर्स के साथी से मारपीट भी की गई । थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की गई पुलिस जांच की बात कर रही है

आपको बता दें मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड का है जहां पर आरोप है कि सोमवार रात को गढ़ रोड स्थित अस्पताल में एक गांव की युवती जो की एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है छुट्टी खत्म करने के बाद अपने साथी फार्मासिस्ट महमूद के साथ घर लौट रही थी। आरोप है मेडिकल अस्पताल के गेट नंबर 1 पर कार सवार सिपाही अनुज ने साथियों संग स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उसके साथी के साथ मारपीट भी की गई। स्टाफ नर्स ने अपने अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद कार सवार सिपाही अपने साथियों संग वहां से फरार हो गया। अपने साथी कर्मचारियों के साथ स्टाफ नर्स तेज गढ़ी चौकी पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। नंबर के आधार पर पुलिस ने कार सवार का रिकॉर्ड निकलवा लिया। कार सवार सिपाही अनुज कुमार है जो की आगरा में तैनात है और उसका आवास जेल चुंगी थाना मेडिकल क्षेत्र में है।

तहरीर के अनुसार 
मैं व महमूद पुत्र ताहिर अपने हास्पिटल (माँ आत्पताल) के किली जरूरी काम से मेडिकल से तेजगढ़ी चौराहे पर आ रहे थे। तभी अचानक से एक कार ने हमे टक्कर भारी और फिर हमारे साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करने लगे तथा विरोध करने पर मेरे साथी स्टाफ को हॉकी से मारा। जिसमे वह 3,4 लोग गाड़ी ये सवार थे जिसका न०- UP32 HU 1915 समय करीब 9:15 PM दिनांक 17/02/2025 घर ये घटना हमारे साथ घटित हुई है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कल थाना मेडिकल क्षेत्र में तेज गढ़ी चौराहे पर कल देर शाम महिला के द्वारा तहरीर दी गई कि जब वह अपने स्टाफ साथी के साथ जा रही थी। पीछे से गाड़ी आई और उसमें टक्कर हो गई कुछ दूर जाकर दोनों पक्षों में आपस में कुछ कहा सुनी हुई जिसके बाद अभद्रता की गई मारपीट की गई इस पूरे मामले का पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है छेड़छाड़ की बात की जानकारी की जा रही है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।