Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिनेशपुर में नाबालिग ने की आत्महत्या

दिनेशपुर में आत्महत्या की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले युवा अब नाबालिग भी आत्महत्या करने लगे हैं। मामला दिनेशपुर थाना अंतर्गत बसंतीपुर गांव का है। एक नाबालिक लड़के ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले अपना हाथ का नस काटा फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय नाबालिक मृतक विक्की दास अपने परिवार का इकलौता वारिस था। पड़ोस के गांव के एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर गांव के प्रमुख लोगों के द्वारा कुछ दिन पहले पंचायत भी की गई थी जिसमें दोनों नाबालिकों का बालिक होने तक शादी कराए जाने की सहमति बनी।

कल किसी बात को लेकर मृतक विक्की दास परेशान था। मृतक विक्की दास ने अपनी आत्म लीला को समाप्त करने के लिए पहले अपने हाथ की नस काटी पर कामयाब नहीं हुआ फिर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।